Thursday, 11 August 2011

कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं

जब याद का किस्सा खोलू तो ,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं.
मै गुज़रे पल को सोंचू तो ,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं .
अब जाने कौन सी नगरी में ,
आबाद हैं जाकर मुद्दत से ,
मै देर रात तक जागु तो
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं .
कुछ बाते थी फूलों जैसी ,
कुछ लहजे खुशबू जैसे थे .
मै शेहर - ए - चमन में टहलू तो .
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं .
वो पल भर की नाराजगियां ,
और मान भी जाना पल भर में ,
अब खुद से भी मै रूठू तो ,
कुछ दोस्त बहुत याद आते हैं ,

1 comment:

  1. mujhe bhi wo dost yaad aa gaye jo mere bade ajeez hua karte the.....

    ReplyDelete